दाल में पारा मिलाकर परिवार को खिला देने की दोषी को सात वर्ष का कठोर कारावास

श्रीगंगानगर, 13 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की एक अदालत ने दाल में पारा खिलाने की आरोपी महिला को गुरुवार को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विपिन कुमार बिश्नोई ने अभियुक्ता संतोष देवी को लंगर की दाल में पारा मिलाकर खिलाने का दोषी मानते हुए उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।

मामले के अनुसार गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में 17 नवम्बर 2024 को संतोषदेवी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने सास-ससुर, देवर, देवरानी और उनके बच्चों को पारा मिला दाल खिलायी थी। वह एक धार्मिक स्थल पर आयोजित लंगर से दाल लेकर आयी थी। घर आकर उसने पहले से रखे हुए पारे को उस दाल में मिला दिया और परिवार के सदस्यों को परोस दिया।

 

 

Next Post

प्रधानमंत्री पद किसी परिवार की विरासत नहीं-शेखावत

Thu Aug 13 , 2026
जयपुर, 13 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री पद किसी परिवार की विरासत नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास और समर्थन से मिलता है। श्री शेखावत ने […]

You May Like