खेत पर मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आए किसान की मौत 

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के रावण रुंडी रोड स्थित एक खेत पर शनिवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास उर्फ सोनू शर्मा (48) पिता राजेंद्र शर्मा, निवासी स्कीम नंबर-9, नीमच, शनिवार को अपने खेत पर लगी विद्युत मोटर चालू करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नीमच सिटी थाना पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस करंट लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Next Post

2.225 किलो अफीम जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क की जांच शुरू  

Sat Aug 1 , 2026
नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 225 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम के अलावा बिना नंबर की […]

You May Like