
इंदौर। ओम शांति भवन में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों तथा ब्रह्माकुमारी बहनों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर जिला जज श्री विनोद शर्मा जी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी केवल बाहरी बंधनों से मुक्त होने का नाम नहीं है। सच्ची स्वतंत्रता तब है, जब हमारा मन क्रोध, अहंकार, लोभ, नफरत और नकारात्मक विचारों से भी स्वतंत्र हो।
समाजसेवी श्री सुरेश गुप्ता जी ने कहा कि हमारा भारत केवल एक भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि महान संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान की भूमि है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने देश को केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि चरित्र, संस्कार और श्रेष्ठ कर्मों से भी मजबूत बनाएं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के. रेवती दीदी एवं बी.के. दीपाली दीदी ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को श्रेष्ठ जीवन एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के अंत में ध्वजारोहण कर सभी उपस्थितजनों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि देश की सच्ची उन्नति तभी संभव है, जब बाहरी स्वतंत्रता के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति अपने मन के विकारों से भी स्वतंत्र बने।
ईश्वरीय सेवा में
बी.के. दुर्गा बहन
मो.: 6260965455
