
छिंदवाड़ा। परासिया की रहने वाली दसवी की छात्रा ने परिक्षा परिणाम सुनने के बाद ननिहाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस दर्द विदारक घटना ने लोगों को झकझौर कर रख दिया है। जानकारी अनुसार सानिया पिता सतीश मालवी उम्र 17 साल परासिया की रहने वाली है। वह कुछ दिनों से ननिहाल आई हुई थी। बुधवार को वह अपना रिजल्ट देख वह सदमे में चली गई। वह तीन विषयों में फैल हो गई थी। इसके बाद वह सीधे बाथरूम चली गई। तकरीबन आधा धंटे तक बाहर नहीं निकली। इसके बाद उसकी छोटी बहन ने बाथरूम जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। उसने यह बात परिजनों केा बताई। परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। जैसे ही दरवाजा खुला फांसी पर लटका देखकर सभी दंग रह गए। तत्काल उसे फंदे से उतारक जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
