जान बचाने के लिए बाघ से भिड़ गया बस्तीराम

बालाघाट। एक युवक पर बाघ ने पीछे से हमला कर दिया। उसके सिर और हाथ में गहरी चोट आई है। जान बचाने के लिए वह बाघ से भिड़ गया। उसपर डंडे बरसाए। इसके बाद बाघ वहां से भाग गया। घटना बुधवार को कंटगी वन परिक्षेत्र के कन्हड़गांव बीट में हुई। हमले में घायल युवक 200 मीटर पैदल चला। इसके बाद फोन पर बेटे को सूचना दी। बेटे ने वनविभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल को कंटगी अस्पताल भेजा। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का नाम बस्तीराम है। वह जंगल में जानवरों को चराने गया था। परिक्षेत्र सहायक बाबूलाल चढ़ार ने बताया कि बस्तीराम की हालत स्थिर है। वन विभाग ने तत्काल सहायता के रूप में 5 हजार रुपए दिए हैं। इलाज का पूरा खर्च भी विभाग वहन करेगा।

Next Post

डबरा में भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, 26 पंचायतों में सेफ हाउस बनाए

Thu Jul 10 , 2025
ग्वालियर। डबरा नगर में बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी ने तैयारी करते हुए 26 पंचायतों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सेफ हाउस बनाए हैं। एसडीआरएफ की टीम बाढ़ राहत अभियान की कमान सँभालेगी। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like