
सीधी। मड़वास पुलिस को ट्रैक्टर चोरी के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 8 लाख रुपये की अनुमानित कीमत वाला महिन्द्रा कंपनी का नया लाल रंग का ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर बरामद किया है। 30 जून 2025 को फरियादी राजकुमार सिंह ने थाना मड़वास में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर रात के समय अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी गया ट्रैक्टर चितरंगी क्षेत्र में मिथिलेश उर्फ छोटू के पास है। पुलिस दबिश देने पहुँची लेकिन आरोपी अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद 24 जुलाई को ट्रैक्टर बहरी थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में बरामद हुआ। थाना प्रभारी उनि भूपेश बैस व टीम की सक्रियता और तत्परता से यह सफलता मिली। फरियादी को राहत मिली है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
