पैरा टेबल टेनिस में भारतीय एथलीटों ने चार कांस्य पदक जीते

आज यहां खेलो इंडिया एथलीट बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस महिला सिंगल्स क्लास 9 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस उपलब्धि के साथ, सहाना ने एशियन पैरा खेल की ‘स्टैंडिंग’ कैटेगरी में भारत के लिए पहला पदक हासिल किया है, जो भारतीय पैरा टेबल टेनिस के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

इसके साथ ही पैरा टेबल टेनिस: महिला सिंगल्स क्लास 3 – खेलो इंडिया एथलीट सोनलबेन पटेल ने कांस्य पदक जीता।

पैरा टेबल टेनिस: महिला सिंगल्स क्लास 4-5 – सेमीफाइनल – टाप्स एथलीट भाविना पटेल ने कांस्य पदक जीता।

पैरा टेबल टेनिस – महिला सिंगल्स क्लास 6 में एनसीओई गांधीनगर और खेलो इंडिया एथलीट प्राची पांडे ने कांस्य पदक पक्का किया।

इसके साथ ही, पैरा टेबल टेनिस में भारत ने एशियन पैरा गेम्स के पिछले संस्करण में जीते गए कुल दो कांस्य पदक के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

Next Post

एशियाई पैरा खेल: प्रवीण शर्मा ने शॉट पुट एफ 11 में जीता कांस्य पदक

Tue Oct 20 , 2026
आइची-नागोया (जापान) 20 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय एथलीट प्रवीण शर्मा ने मंगलवार को एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। आज यहां प्रवीण शर्मा ने पुरुषों के शॉट पुट एफ11 स्पर्धा में अपने आखिरी थ्रो में 13.86 मीटर की दूरी तय की, जो […]

You May Like