आइची-नागोया (जापान) 20 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय एथलीट प्रवीण शर्मा ने मंगलवार को एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
एशियाई पैरा खेल: प्रवीण शर्मा ने शॉट पुट एफ 11 में जीता कांस्य पदक
आज यहां प्रवीण शर्मा ने पुरुषों के शॉट पुट एफ11 स्पर्धा में अपने आखिरी थ्रो में 13.86 मीटर की दूरी तय की, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इससे पहले, अपने चौथे प्रयास में उन्होंने 13.60 मीटर की दूरी दर्ज की थी, और फिर फाइनल राउंड में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए भारत के लिए पदक पक्का किया।
