
रीवा। मऊगंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तहसील हनुमना में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को राज्यपाल के नाम 13 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा गया.
यह धरना प्रदर्शन पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुखेन्द्र सिंह बन्ना एवं जिलाध्यक्ष हरिलाल आदिवासी के नेतृत्व में किया गया. क्षेत्र की जनता के साथ ब्लाक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित क्षेत्रीय जनता भारी संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल हुई. पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लोग तहसील प्रांगण पहुंचे. जहा विभिन्न मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने, अवैध वसूली, बढ़ते अपराध, बिजली की समस्या, अवैध नशे का कारोबार एवं सभी विभागो में चल रहे भ्रष्टाचार, आवारा पशु, एसआईआर सर्वे के दौरान नाम काटे जाने वृद्धा पेंशन दिलाए जाने गरीबी रेखा में नाम जोडऩे सहित 13 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन रहा. एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप कर कार्यवाही की मांग की गई. धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने कहा कि चारो तरफ भ्रष्टाचार का आलम है, किसानो को खाद नही मिल रही, गरीबो की पेंशन बंद कर दी गई है. जंगल राज चल रहा है. श्री सिंह ने कहा कि अगर समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो उग्र आंदोलन के लिये मजबूर होना पड़ेगा. पेयजल सप्लाई से लेकर क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अवैध नशे के कारोबार पर भी सवाल उठाया. धरना प्रदर्शन में गोविंद नारायण तिवारी, उमाकांत पाण्डेय, शिवलाल साकेत, गिरिजा गुप्ता, आशुतोष तिवारी, दिनकर मिश्रा, बसंत लाल, वीरेन्द्र मिश्रा, रोहित पटेल, आशीष तिवारी, शेख मुख्तार सिद्दीकी, भरतलाल सोनी, निलेश केशरी, राम दरस कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय जन मौजूद थे.
