अनियंत्रित होकर पलटी बस नरसिंहगढ़ से इंदौर जा रही थी, बालिका घायल

नरसिंहगढ़। रविवार की दोपहर बाद नरसिंहगढ़ से इंदौर जा रही चार्टर्ड बस बायपास स्थित मंडी गेट के यहां एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार एक बालिका घायल हो गई.

जानकारी के अनुसार जैसे ही चार्टर्ड बस मंडी गेट के पास पहुंची एकाएक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के समय बस में कुल 6 यात्री सवार थे, जिनमें एक बालिका को चोट आई है. घायल बालिका को स्थानीय शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां बालिका का उपचार किया गया.

अनफिट बसे दौड़ रही

प्राप्त जानकारी के अनुसार कई चार्टर्ड यात्री बस बिना किसी बेहतर मेंटेनेंस के सडक़ो पर दौड़ रही है, जिनकी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही है. रविवार को बस दुर्घटना होने की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए बस संचालक कंपनी के सीसीटीवी की डीवीआर अपने कब्जे में ली है. लोगों का कहना है कि चार्टर्ड बस कंपनी की गाडिय़ां लंबे समय से बिना तकनीकी जांच के सडक़ों पर दौड़ रही है. इससे यात्रियों की जान पर जोखिम बढ़ता जा रहा है.

गौरतलब है कि विगत दिवस भी नरसिंहगढ़ से इंदौर जा रही एक चार्टर्ड बस मक्सी के समीप ब्रेक फेल होने से नाले में उतर गई थी. जिससे बड़ी घटना होने से टल गई. बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाई नहीं कि गई. नागरिकों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द कार्रवाई करे और बिना फिटनेस व मेंटेनेंस के चल रही बसों पर रोक लगे ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो सके.

Next Post

हर घर में विकास और समृद्धि का उजियाला फैले

Sun Oct 19 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा मध्यप्रदेश के नागरिकों पर बनी रहे और विकास, समृद्धि तथा खुशहाली का प्रकाश हर घर […]

You May Like