महमुदुल हसन जॉय के शतक से बंगलादेश की मजबूत शुरुआत

सिलहट 12 नवंबर (वार्ता) महमुदुल हसन जॉय (नाबाद 169), शादमान इस्लाम (80) और मोमिनुल हक (नाबाद 80) की शानदार पारियों के दम पर बंगलादेश ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन आयरलैंड को 286 के स्कोर पर समेटने के बाद स्टंप के समय एक विकेट पर 338 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली हैं।

आयरलैंड ने कल के आठ विकेट पर 270 रन आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में आयरलैंड ने मात्र 16 रन जोड़ कर अपने दोनों विकेट गंवा दिये। मैथ्यू हम्फ़्रीज (शून्य) और बैरी मक्कार्थी (21) रन बनाकर आउट हुये। बंगलादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने तीन विकेट लिये। हसन मुराद और तैजुल इस्लाम को दो-दाे विकेट मिले। हसन महमुद और नाहिद राणा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश के लिए महमुदुल हसन जॉय और शादमान इस्लाम की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 168 रन जोड़े। 42वें ओवर में मैथ्यू हम्फ़्रीज ने शादमान इस्लाम को आउट कराकर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई। शादमान इस्लाम ने 104 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए 80 रनों की पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने के समय बंगलादेश ने एक विकेट पर 338 रन बनाकर 52 रनों की बढ़त बना ली है। महमुदुल हसन जॉय (नाबाद 169) और मोमिनुल हक (नाबाद 80) क्रीज पर मौजूद थे।

 

 

Next Post

कोलकाता टेस्ट में बतौर बल्लेबाज खेल सकते हैं जुरेल

Wed Nov 12 , 2025
कोलकाता 12 नवंबर (वार्ता) ऋषभ पंत के बतौर विकेटकीपर एकादश में जगह बनाने के साथ ही ध्रुव जुरेल भी बतौर बल्लेबाज भारतीय एकादश का हिस्सा हो सकते हैं। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह जुरेल को मौक़ा दिया जा सकता है, वहीं चोट के चलते वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज नहीं खेल […]

You May Like