तैमूर और जेह संग मस्ती में डूबीं करीना कपूर

करीना कपूर इन दिनों अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे येलो बिकिनी में गॉर्जियस लग रही हैं।

बॉलीवुड की फैशन क्वीन और बेगम ऑफ पटौदी, करीना कपूर खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेकर अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस हॉलिडे की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।

करीना कपूर ने अपनी पोस्ट में बीच पर बिताए पलों की झलक दिखाई है। तस्वीरों में वे अपने बेटों के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। एक फोटो में करीना बीच पर रिलैक्स करती हुईं बिकिनी में सेल्फी क्लिक करती नजर आईं, वहीं दूसरी तस्वीर में उनका नो-मेकअप लुक भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस तस्वीर में करीना ने येलो और ब्लू शेड की बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वे बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

Next Post

कार्तिक में भगवान महाकाल की पहली सवारी आज, मंदिर का निजी बैंड भी निकलेगा

Mon Oct 27 , 2025
उज्जैन: कार्तिक मास में भगवान महाकाल की पहली सवारी आज सोमवार को नगर में निकलेगी। सवारी शाम 4 बजे मंदिर में पूजन के बाद शुरू होगी। भगवान महाकाल चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।सवारी में पहली बार मंदिर का निजी बैंड भी शामिल होगा, जो […]

You May Like