
ग्वालियर। श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर्स द्वारा आयोजित श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव–सीज़न 3 के अंतर्गत जीवाजी क्लब में विशेष थीम कार्यक्रम ‘अवध की शाम—भक्ति के रंग, श्रीजी के संग’ का आयोजन किया गया। भक्ति और पारंपरिक गरबा के संगम ने संध्या को विशेष बनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायण सिंह कुशवाह, उद्यानिकी मंत्री, मध्यप्रदेश शासन तथा विशिष्ट अतिथि प्रबल प्रताप सिंह तोमर की उपस्थिति रही। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रतिभागियों ने थीम के अनुरूप पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया प्रस्तुत करते हुए भारतीय संस्कृति एवं उत्सव की भावना को जीवंत किया। भक्ति संगीत और गरबा की धुनों के बीच श्रीजियंस का उत्साह आयोजन का आकर्षण रहा।
आयोजक नितिन कुमार अग्रवाल एवं केतन करण अग्रवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों और प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उत्सव का तीन दिवसीय मेगा आयोजन 16, 17 एवं 18 अक्टूबर को जीवाजी क्लब, ग्वालियर में होगा, जिसमें बॉलीवुड हस्तियों की उपस्थिति, ऑडियंस गरबा राउंड और आकर्षक लकी ड्रॉ विशेष आकर्षण रहेंगे।
