2 साल की मासूम का अपहरण

जबलपुर। विजयनगर में एक निर्माणाधीन इमारत के पीछे तंबू में अपने माता-पिता के बीच सुरक्षित सो रही 2 साल की मासूम बच्ची का रहस्यमय परिस्थितियों में अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया और करीब एक घंटे की सघन खोजबीन के बाद मासूम पास की ही एक दूसरी बिल्डिंग के पास बदहवास स्थिति में रोती हुई मिली। बच्ची के शरीर पर चोट, खरोंच के गंभीर निशान हैं और रेत लिपटी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मैहर शारदा माता मंदिर में भीड़ प्रबंधन पर सवाल

Sun Oct 11 , 2026
मैहर। मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में मेला के दौरान भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सीढ़ियों पर एक महिला के गिरने से गंभीर हादसा होते-होते टल गया। आरोप है कि सीढ़ियों के नीचे भीड़ को […]

You May Like