एमआईसी बैठक: बीआरटीएस हटाने से लेकर तालाबों का जीर्णोद्धार तक मंजूर

इंदौर: नगर निगम महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक में बीआरटीएस की आरसीसी बीम, रेलिंग और बस शेल्टर्स हटाने के टेंडर को मंजूरी दी गई. निगम वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए 2000 लीटर क्षमता का स्मार्ट फ्यूल डिस्पेंसर टैंक खरीदा जाएगा. साथ ही 70 मीटर ऊंचाई का हाइड्रोलिक फायर फाइटिंग प्लेटफार्म फिनलैंड से खरीदा जाएगा.

अनुपयोगी सामग्री और पुराने वाहनों की नीलामी के लिए सर्वेयर नियुक्त किया जाएगा. अमृत 2.0 योजना के तहत 14 करोड़ की लागत से बिलावली और छोटा सिरपुर तालाब का विकास होगा. बैठक में आयुक्त दिलीप कुमार यादव और एमआईसी सदस्य उपस्थित रहे. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर स्वच्छता मॉडल के तहत देपालपुर नगर परिषद को स्वच्छता अभियान का प्रशिक्षण देगा और जल्द ही एमओयू साइन होगा.

Next Post

युवती को स्कूटी से टक्कर मारने वाला आरोपी पकड़ाया

Sat Sep 27 , 2025
इंदौर: हीरानगर क्षेत्र में एक युवती को स्कूटी से टक्कर मारने वाले बदमाश को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी युवती पर लिव-इन में रहने का दबाव बना रहा था. मना करने पर उसने रास्ते में टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार […]

You May Like