युवती को स्कूटी से टक्कर मारने वाला आरोपी पकड़ाया

इंदौर: हीरानगर क्षेत्र में एक युवती को स्कूटी से टक्कर मारने वाले बदमाश को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी युवती पर लिव-इन में रहने का दबाव बना रहा था. मना करने पर उसने रास्ते में टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया था.फरियादिया ने 24 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुखलिया निवासी बदमाश राजेंद्र चौरसिया उस पर साथ रहने का दबाव बना रहा था.

विरोध करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी भानगढ़ इलाके में छिपा हुआ है. इस पर हीरानगर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा. आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से अवैध हथियार, छेड़छाड़, बलात्कार, मारपीट और अवैध शराब तस्करी जैसे कई अपराध दर्ज हैं.

Next Post

जहर खाने वाले चालक की पुलिस ने बचाई जान

Sat Sep 27 , 2025
इंदौर:नवलखा चौराहे पर यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने इंसानियत का बेहतरीन उदाहरण पेश किया. पुलिसकर्मियों ने जहर खाने वाले चालक की जान बचाई. ड्यूटी संभालते समय पुलिसकर्मियों को एक लोडिंग वाहन खड़ा नजर आया, जो लंबे समय तक आगे नहीं बढ़ा. जब यातायात उपनिरीक्षक संत बहादुर और उनकी टीम […]

You May Like