जहर खाने वाले चालक की पुलिस ने बचाई जान

इंदौर:नवलखा चौराहे पर यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने इंसानियत का बेहतरीन उदाहरण पेश किया. पुलिसकर्मियों ने जहर खाने वाले चालक की जान बचाई.
ड्यूटी संभालते समय पुलिसकर्मियों को एक लोडिंग वाहन खड़ा नजर आया, जो लंबे समय तक आगे नहीं बढ़ा. जब यातायात उपनिरीक्षक संत बहादुर और उनकी टीम पास पहुंचे तो चालक ने खुद ही कह दिया मैंने सल्फास खा ली है, मुझे बचा लो.

स्थिति की गंभीरता देखते हुए उपनिरीक्षक संत बहादुर ने आरक्षक सुरेंद्र सिंह गुर्जर, महिला आरक्षक ज्योति, भूली रडार और आरक्षक शैलेन्द्र त्यागी की मदद से चालक को फौरन पुलिस वेन में बैठाया और सीधे एमवाय अस्पताल पहुंचाया. समय पर दी गई मदद से उसकी जान बच सकी. मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी गई है. पुलिस ने चालक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

प्रतिकल्पा कॉम्प्लेक्स किराए पर देगा यूडीए, सालाना 8 करोड़ की उम्मीद

Sat Sep 27 , 2025
उज्जैन: यूडीए ने नानाखेड़ा बस स्टैंड पर 70 करोड़ की लागत से बने सात मंजिला प्रतिकल्पा शॉपिंग-कम-रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स को अब किराए पर देने का निर्णय लिया है. प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी सरकारी संपत्ति लीज पर दी जाएगी. 40 हजार वर्गफीट में बने इस कॉम्प्लेक्स में 22 दुकानें और […]

You May Like