हाइट गेज के सुधार कार्य के बाद भी फंस गई बस

 

रेलवे के पुल नंबर-2 में लगा जाम

 

टायरों की हवा निकालकर निकाली गई बस

 

जबलपुर। रेलवे पुल नंबर-2 में रविवार शाम को जबलपुर से मंडला की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस फंस गई जिसके बाद बस के टायरों की हवा निकालकर उसकी हाइट कम की गई और फिर पुल से बस को बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ देर तक यातायात प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार रेलवे के पुल नंबर -2 पर कल हाइट गेज का सुधार कार्य किया गया था और फिर रविवार को पुल के नीचे बस फंस गई।

Next Post

शिवपुरी में सड़क हादसे में 5 मौत

Sun Mar 23 , 2025
*3 भाई बहन सहित 2 डॉक्टरों ने तोडा दम* शिवपुरी। शिवपुरी जिले में आज रविवार को सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जिले में आज दो सडक हादसे हुए है यह दोनो ही हादसे जिले से निकले नेशनल हाईवे पर हुए। एक हादसा जिले के करैरा थाना […]

You May Like