हर बेघर परिवार को छत उपलब्ध कराने नगर सरकार संकल्पित

सीहोर। नपा द्वारा मुख्यमंत्री शहरी भू अधिकार योजना के तहत हितग्राहियों को भू-अधिकार पट्टों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में कुल 20 हितग्राहियों को भू-अधिकार पट्टे प्रदान किए गए. पट्टा वितरण के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को आवास योजना की किस्त का लाभ भी प्रदान किया गया, जिससे हितग्राहियों के लिए अपने आवास के सपने को पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा है.

कार्यक्रम में हितग्राहियों को पट्टा दस्तावेज सौंपते हुए उन्हें भूमि पर अधिकार, आवास योजना की पात्रता तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना के माध्यम से वर्षों से जिस भूमि पर लोग निवास कर रहे हैं, उस भूमि पर उन्हें वैधानिक अधिकार प्रदान करने का काम किया जा रहा है. पट्टा मिलने के बाद हितग्राहियों को अपनी भूमि के संबंध में सुरक्षा और स्थायित्व प्राप्त होगा.

उन्होंने कहा कि नपा परिषद का उद्देश्य है कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सीधे पहुंचे. पट्टा मिलने के साथ आवास योजना की किस्त का लाभ मिलने से हितग्राहियों को अपने पक्के मकान के निर्माण में भी सहायता मिलेगी. नगर के वार्डों में पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है.

कार्यक्रम में पट्टा धारक रमेश केवट ने कहा कि आज खुशी का दिन है लंबे समय से जिस भूमि पर परिवार निवास कर रहा था, उसका पट्टा मिलने से बड़ी राहत मिली है. उन्होंने कहा कि नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं शासन का धन्यवाद, जिन्होंने पात्र लोगों को भूमि का अधिकार दिलाने की दिशा में कार्य किया. पट्टा मिलने के साथ आवास की किस्त का लाभ मिलने से अब परिवार को अपने घर को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज उनके परिवार के लिए केवल कागज नहीं, बल्कि भूमि पर अधिकार और भविष्य की सुरक्षा का आधार हैं. कार्यक्रम में एई विजय कोहली, नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, पार्षद कमलेश राठौर, इरफान लाल, मजीद अंसारी, अर्जुन राठौर, लोकेंद्र वर्मा, मांगीलाल मालवीय सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे.

 

 

Next Post

अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले का विरोध

Fri Oct 2 , 2026
बुधनी।गुरुवार शाम नव निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण में बाधा बन रही दुकान को हटाने के लिए राजस्व विभाग, नगर परिषद और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक और अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति निर्मित […]

You May Like