खेतों और सुनसान इलाकों से बैटरियां चुराने वाले दो नाबालिग पकड़ाए

इंदौर: किशनगंज पुलिस ने ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी करने वाले दो नाबालिग को गिरफ्तार कर चोरी की बैटरियां खरीदने वाले एक स्क्रैप कारोबारी को भी दबोचा है. आरोपियों से चोरी की दो बैटरियां और तीन हजार रुपए नकद बरामद किए हैं. पुलिस द्वारा बरामद माल की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है. एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि पांच अगस्त को ग्राम भाटखेड़ी निवासी अर्जुन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खेत में खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी हो गईं.

मामले में किशनगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की थी. मुखबिरों और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर दो नाबालिगों को हिरासत में लिया. पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूलते हुए बताया कि वे खेतों और सुनसान जगह खड़े वाहनों से बैटरियां चुराते थे और इन्हें स्क्रैप व्यापारी मोहम्मद रफीक निवासी करौंदिया चौपाटी को बेच देते थे.

पुलिस ने जब रफीक से पूछताछ की तो उसने चोरी का माल खरीदने की बात स्वीकार की और बताया कि उसने दोनों बैटरियां 3000 में आगे बेचने के लिए ली थीं. आरोपी की निशानदेही पर बैटरियां और सौदे की रकम जब्त की गई. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नाबालिग चोरों का यह गिरोह और कितनी वारदातों में शामिल रहा है.

Next Post

हेलीकॉप्टर हादसे से घाना में हड़कंप

Thu Aug 7 , 2025
घाना में एक भयानक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में रक्षा मंत्री और पर्यावरण मंत्री सहित 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सेना के Z9 हेलीकॉप्टर के साथ हुआ, जिसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई। मृतकों में दोनों मंत्रियों के अलावा एक वरिष्ठ नेता, कुछ सैन्य अधिकारी और हेलीकॉप्टर […]

You May Like