घाना में एक भयानक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में रक्षा मंत्री और पर्यावरण मंत्री सहित 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सेना के Z9 हेलीकॉप्टर के साथ हुआ, जिसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई। मृतकों में दोनों मंत्रियों के अलावा एक वरिष्ठ नेता, कुछ सैन्य अधिकारी और हेलीकॉप्टर का चालक दल भी शामिल था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हेलीकॉप्टर तुरंत आग की चपेट में आ गया। जिसके वजह से 4 शव पूरी तरह जल जाने की वजह से उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया।
घाना के राष्ट्रपति के मुख्य स्टाफ अधिकारी के अनुसार, बुधवार को दक्षिणी अशांत क्षेत्र में सेना के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला मोहम्मद सहित तीन अन्य नेताओं और चालक दल के तीन सदस्य भी शामिल थे। हेलीकॉप्टर ने राजधानी अकरा से उड़ान भरी थी और दक्षिणी घाना के ओबुआसी शहर जा रहा था।
