उज्जैन: यूडीए ने नानाखेड़ा बस स्टैंड पर 70 करोड़ की लागत से बने सात मंजिला प्रतिकल्पा शॉपिंग-कम-रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स को अब किराए पर देने का निर्णय लिया है. प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी सरकारी संपत्ति लीज पर दी जाएगी. 40 हजार वर्गफीट में बने इस कॉम्प्लेक्स में 22 दुकानें और 53 फ्लैट (24 टू-बीएचके, 29 थ्री-बीएचके), आधुनिक जिम व पार्किंग की सुविधा है.
पहले दुकान-फ्लैट बिक्री की योजना थी, पर अब पूरे परिसर को किराए पर देने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं. सीईओ संदीप सोनी के अनुसार, प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा. यूडीए को अनुमान है कि सालाना 7-8 करोड़ की आय होगी, जो भविष्य के विकास कार्यों में सहायक बनेगी
