घुघरी बस स्टैंड बना गंदगी का अड्डा : मच्छरों का आतंक, संक्रमण का खतरा

घुघरी: एक तरफ सरकार ‘स्वच्छ भारत मिशन’ का ढिंढोरा पीट रही है, तो दूसरी ओर घुघरी बस स्टैंड गंदगी का पोस्टर बॉय बनता जा रहा है। नालियां जाम, फर्श पर कचरे का साम्राज्य, चारों ओर बदबू और मच्छरों की बिन-बिनाहट ऐसा आलम है कि यहां से गुजरना भी किसी सजा से कम नहीं।बारिश ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी है। नालियों में प्लास्टिक और कचरा अटा पड़ा है, जलजमाव से मच्छरों की फौज तैयार हो रही है। संक्रमण फैलने का खतरा सिर पर मंडरा रहा है, लेकिन ग्राम पंचायत घुघरी शायद कानों में रुई डालकर बैठी है।

व्यापारी विकास सोनी ने आक्रोश जताते हुए कहा,”यहां शाम होते ही मच्छरों का आतंक फैल जाता है। गंदगी, बदबू और संक्रमण का डर हर वक्त बना है, लेकिन पंचायत का कोई ध्यान नहीं।”वहीं, व्यापारी भोला झरिया ने पंचायत पर तंज कसते हुए कहा,”यहां इतनी गंदगी है कि लगता है सफाई शब्द यहां का दुश्मन है। नालियां जाम हैं, बारिश में स्थिति और भयावह हो गई है। संक्रमण फैल रहा है, मगर सुनने वाला कोई नहीं।”विडंबना देखिए, यही घुघरी विधायक नारायण पट्टा का निवास स्थान भी है, लेकिन स्थिति शून्य है ।

जनता तंज कस रही है कि अगर विधायक का क्षेत्र ही गंदगी से बजबजा रहा है, तो बाकी जगहों की क्या उम्मीद की जाए ?स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द सफाई अभियान शुरू नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन कर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। सवाल ये है कि क्या पंचायत और प्रशासन तब जागेगा जब डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियां महामारी का रूप ले लेंगी ?जनता पूछ रही है,आखिर कब मिलेगा जवाब ? या फिर गंदगी पर भी पंचायत और प्रशासन ‘संज्ञान में लेने’ का राग अलापता रहेगा?

Next Post

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत

Mon Jul 14 , 2025
इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.घटना एमआर-10 पुराने […]

You May Like