भिंड में महिला को डंपर से कुचला, मौत, पति के साथ दंदरौआ धाम जा रही थी

भिंड: जिले के झांकरी चौकी क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पति और बेटी के साथ मंदिर दर्शन के लिए निकली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनीता कुशवाहा, निवासी वार्ड क्रमांक चार, थाना किलागेट ग्वालियर, अपने पति धनश्याम कुशवाहा और बेटी के साथ दंदरौआ धाम दर्शन के लिए बाइक से निकली थीं।

सुबह करीब 10:30 बजे जब वे झांकरी के पास सेंबढ़ा-ग्वालियर रोड पर पहुंचे, तभी हादसा हो गया।झांकरी चौकी प्रभारी विवेक प्रभात ने बताया कि बाइक चला रहे पति ने एक डंपर को गलत साइड से ओवरटेक किया। ओवरटेक के दौरान सड़क पर कीचड़ होने के कारण बाइक फिसल गई। गिरते ही महिला सीधे डंपर के पिछले पहियों की चपेट में आ गई। डंपर के पहिए उसके ऊपर से निकल गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Next Post

जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद अब ऑनलाइन नहीं मिलेगा, सरकार ने पवित्रता पर रोक लगाई

Tue Aug 12 , 2025
ओडिशा सरकार ने ‘महाप्रसाद’ की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया फैसला, अब श्रद्धालु मंदिर में ही कर सकेंगे ग्रहण। भुवनेश्वर, 12 अगस्त (वार्ता): ओडिशा सरकार ने पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के महाप्रसाद को ऑनलाइन बेचने पर रोक लगा दी है। सरकार ने यह फैसला महाप्रसाद की पवित्रता और […]

You May Like