खंडहर क्वार्टर की दीवार गिरने से मलबे में दबे युवक की मौत

जबलपुर: बरगी नगर थाना अंतर्गत मनकेड़ी क्षेत्र में रविवार को सरकारी खंडहर आवास की दीवार गिरने से 40 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब मृतक अपने रिश्तेदार के साथ वहां ईंटें लेने गया था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनकेड़ी निवासी धनीराम झारिया (40) अपने बहनोई छोटेलाल के साथ ट्रैक्टर लेकर सिंचाई विभाग के पुराने क्वार्टरों के पास गया था। बताया जा रहा है कि धनीराम वहां से ईंटें निकालकर ट्रैक्टर में लोड कर रहा था।

तभी अचानक जर्जर हो चुकी दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। मलबे का वजन इतना अधिक था कि धनीराम को संभलने का मौका ही नहीं मिला और वह उसके नीचे पूरी तरह दब गया। घटना की सूचना मिलते ही बरगी पुलिस मौके पर पहुँची। चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 11 बजे का है। दीवार गिरने से धनीराम झारिया की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
खंडहर बन चुके हैं वीआईपी रेस्ट हाउस और आवास
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा कई वर्ष पहले यहाँ कार्यालय, कर्मचारी आवास और वीआईपी रेस्ट हाउस बनाए गए थे। देखरेख के अभाव में अब ये पूरी तरह खंडहर हो चुके हैं। विभाग द्वारा इन जर्जर इमारतों को न तो गिराया गया और न ही यहाँ सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए, जिसके कारण आज एक जान चली गई।

Next Post

गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत सनातन धर्म की बड़ी क्षति: बागेश्वर बाबा

Sun Mar 22 , 2026
छतरपुर: छतरपुर जिले में गौ-तस्करी रोकने के प्रयास में अपनी जान गंवाने वाले समर्पित गौ-रक्षक फरसा बाबा की मृत्यु के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस हृदयविदारक घटना पर प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस […]

You May Like