गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत सनातन धर्म की बड़ी क्षति: बागेश्वर बाबा

छतरपुर: छतरपुर जिले में गौ-तस्करी रोकने के प्रयास में अपनी जान गंवाने वाले समर्पित गौ-रक्षक फरसा बाबा की मृत्यु के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस हृदयविदारक घटना पर प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस कृत्य को जघन्य बताते हुए अपराधियों के लिए सीधे ‘फांसी’ की सजा की मांग की है।
साधना के बीच भक्तों से साझा किया दर्द
शनिवार शाम माता रानी की विशेष साधना के दौरान भक्तों को दर्शन देने पहुँचे महाराज श्री भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि फरसा बाबा जैसे सेवाभावी गौ-रक्षक का जाना पूरे सनातन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। महाराज ने बताया कि उन्हें जैसे ही फरसा बाबा की निर्मम हत्या की सूचना मिली, वे भीतर तक आहत हो गए।
“हिंदुत्व की राह में मिलती हैं धमकियां”
महाराज ने मंच से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा “जो लोग हिंदू, हिंदुत्व और सनातन धर्म के लिए निस्वार्थ भाव से आवाज उठाते हैं, उन्हें अक्सर डराया-धमकाया जाता है। मुझे और मेरे परिवार को भी लगातार धमकियां मिल रही हैं, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।” समाज से की विशेष अपीलफरसा बाबा की कुचलकर की गई हत्या को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए महाराज ने बालाजी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि यदि हम स्वयं मैदान में उतरकर हिंदुत्व के लिए संघर्ष नहीं कर सकते, तो कम से कम उन वीर योद्धाओं का समर्थन और सम्मान जरूर करें जो धर्म और गौ-सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं।

Next Post

दुख की घड़ी में साथ: सज्जन सिंह वर्मा से मिले महेश पटेल, नकुल नाथ से भी हुई शिष्टाचार भेंट

Sun Mar 22 , 2026
आलीराजपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा के निधन पर आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल विशेष रूप से वर्मा निवास इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। महेश पटेल ने दिवंगत […]

You May Like