SGMH में डॉक्टर पर हमला, सर्जरी ICU में महिला डॉक्टर से मारपीट, सुरक्षा की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने किया काम बंद – धरने पर बैठे

रीवा, संजय गांधी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। सर्जरी वार्ड के आईसीयू में भर्ती मरीज के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने आधी रात को काम बंद कर अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया है। आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं, पुलिस समझाइश में जुटी है।जानकारी के अनुसार सर्जरी विभाग में भर्ती मरीज के चार परिजन शराब के नशे में वार्ड में घुसे और महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता और मारपीट की। घटना के समय अस्पताल में सीनियर डॉक्टर और सीएमओ तक मौजूद नहीं थे।

घटना के विरोध में सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कलेक्टर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की समझाइश दी गई थी, लेकिन व्यवस्था जस की तस बनी हुई है।

धरने पर बैठे डॉक्टरों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि हमें एक धरना और गलती की सजा मिल रही है। लोग हमें अपराधियों की तरह पीट रहे हैं। हम मरीजों की जान बचाने के लिए 24 घंटे जागते हैं, सातों दिन काम करते हैं, कई दिन नहाते तक नहीं हैं, फिर भी हमारे साथ लगातार दुर्व्यवहार हो रहा है।जूडा डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक सुरक्षा की पुख्ता गारंटी नहीं मिलती, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे और अस्पताल परिसर के बाहर ही धरने पर बैठे रहेंगे। आधी रात से सेवाएं ठप होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Next Post

युवा देश और समाज के भविष्य की महत्वपूर्ण शक्तिः ज्ञान

Thu Sep 10 , 2026
सीधी। शीलू शगुन पैलेस मझौली में युवा कांग्रेस विधानसभा धौहनी द्वारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं युवा साथियों से आत्मीय संवाद करते हुए शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न […]

You May Like