कुंडलपुर दर्शन कर लौट रहे जबलपुर के बाइक सवार दंपति पर गिरा सूखा पेड़, दोनों की मौत

दमोह। जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री कुंडलपुर के दर्शन कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार दंपति पर आम का सूखा पेड़ गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति को सोमवार शाम 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आशीष जैन 55 वर्ष पिता राजेंद्र जैन और पत्नी शोभा जैन 50 वर्ष पति आशीष जैन, निवासी दीक्षितपुरा, मन्नू लाल हॉस्पिटल के सामने, कोतवाली जबलपुर के रूप में हुई है। घटना ग्राम परासई तेजगढ़ स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। ड्यूटीरत डॉक्टर यशपाल सिंह ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मप्र पुलिस और नीदरलैंड कॉन्सुलेट जनरल के बीच बढ़ी नजदीकियां, साइबर सुरक्षा और जनसुरक्षा पर मिलकर करेंगे काम

Mon Jun 29 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस और नीदरलैंड के कॉन्सुलेट जनरल ने साइबर सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग और जनसुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा और नीदरलैंड के कॉन्सुलेट जनरल नबील ताउआती के बीच हुई शिष्टाचार भेंट […]

You May Like