मुंबई, 01 अक्टूबर (वार्ता) नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने दादा और दिवंगत अभिनेता पद्मश्री अल्लू रामालिंगैया की जयंती के मौके पर क्रिएटिव कोलैबोरेशन और डिजाइन के लिए तैयार किए गए नए स्पेस ‘आइकॉनज़ा’ का उद्घाटन किया।अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर उद्घाटन पूजा की तस्वीर साझा करते हुए इस खास दिन पर नए वेंचर की शुरुआत करने के पीछे का भावनात्मक कारण भी बताया।
अल्लू रामालिंगैया ने पांच दशक से अधिक समय तक तेलुगु सिनेमा में योगदान दिया और एक हजार से अधिक फिल्मों में काम किया। ‘आइकॉनज़ा’ को क्रिएटिव लोगों के लिए एक ऐसे स्पेस के रूप में तैयार किया गया है, जहां वे साथ मिलकर नए विचारों और डिजाइन से जुड़े प्रयोगों पर काम कर सकेंगे। दादा की जयंती पर इसकी शुरुआत कर अल्लू अर्जुन ने कला और मनोरंजन की पारिवारिक विरासत को सम्मान देने के साथ रचनात्मक सहयोग के एक नए अध्याय की शुरुआत की है।

