शराब के नशे में हाईवे पर स्टंट कर रहे ट्रक चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कंटेनर जब्त

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को आधार बनाकर नेशनल हाईवे 52 पर स्टंटबाजी करते ट्रक चालक को गिरफ्तार किया. आरोपी वैभव सिंह पिता संजीव सिंह ठाकुर, निवासी कन्नौज (उत्तर प्रदेश), शराब के नशे में कंटेनर लहराते हुए वाहन चला रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रोका, जांच में ब्रेथ एनालाइजर से नशे की पुष्टि हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा. कंटेनर जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है, साथ ही आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू की गई है.

Next Post

देश में टर्म प्लान के क्षेत्र में हैं काफी अवसर: अमीश बैंकर

Thu Sep 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) देश में 87 प्रतिशत पात्र लोगों के पास अभी टर्म प्लान नहीं है जिससे इस क्षेत्र में बड़ा अवसर है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के मुख्य वितरण अधिकारी अमीश बैंकर ने गुरुवार को यहां एक प्रेस वार्ता से इतर समाचार एजेंसी ‘यूनीवार्ता’ को बताया […]

You May Like