अधूरे एनएच-39 पर फिर हादसा, दो युवक घायल

सिंगरौली । 14 वर्षों से निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर एक बार फिर गंभीर सड़क दुर्घटना ने निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम जोगनी स्थित खाखन पुल के समीप कोयला लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक सिंगरौली से सीधी की ओर जा रहा था। खाखन पुल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने जा रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ट्रक सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक केबिन में फंस गया, जिसे जियावन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एनएच-39 का निर्माण कार्य करीब डेढ़ दशक से अधूरा है। जगह-जगह टूटी सड़क, अधूरे पुल-पुलिया और भारी वाहनों का दबाव लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। लोगों ने राजमार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Next Post

ट्रैक्टर इंजन के विवाद में वन कर्मी ने किया फायर

Mon Jun 22 , 2026
सिंगरौली। सोनघड़ियाल बीछी बगदरा के माची कला गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वन कर्मी राइफल से दो फायर कर दिया। राइफल विभाग की है या निजी, यह तो वन कर्मी ही बताएगा। लेकिन वन कर्मी के इस दुस्साहस कदम से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों […]

You May Like