ट्रैक्टर इंजन के विवाद में वन कर्मी ने किया फायर

सिंगरौली। सोनघड़ियाल बीछी बगदरा के माची कला गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वन कर्मी राइफल से दो फायर कर दिया। राइफल विभाग की है या निजी, यह तो वन कर्मी ही बताएगा। लेकिन वन कर्मी के इस दुस्साहस कदम से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन कर्मी गुण्डागर्दी पर उतारू है।

इस संबंध में माचीकला के ग्रामीणों की बात माने तो गांव के ही एक युवक ने अपने स्टेटस में ट्रैक्टर में किसी नदी का रेत लोड होते लगाया था। वन कर्मी का उक्त स्टेटस में नजर पड़ी, तो उसने आव न देखा ताव सीधे एक यादव परिवार के घर पहुंच गया। जहां ट्रैक्टर इंजन के साथ खड़ा था और ट्रॉली कहां थी किसी को भी पता नही था। परंतु बीट गार्ड अड़ गया और ट्रैक्टर इंजन को रेत चोरी का आरोप लगाकर ले जाने पर अमादा हो गया। गांव के लोग जब विरोध करने लगे तो उसने अन्य वन कर्मियों के साथ-साथ पुलिस को भी बुला दिया। इसके बावजूद ग्रामीण ट्रैक्टर इंजन को नही जाने दे रहे थे। इसी बीच वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ धक्कामुक्की करते हुये धमकाने लगे। वन कर्मी राइफल लिया था और दो फायर कर दिया। फिर भी सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर को जाने नही दिया। बताया जाता है कि उक्त ट्रैक्टर सुदामा यादव परिवार से जुड़ा हुआ है और आरोप है कि वन कर्मी जबरियन ट्रैक्टर ले जा रहे थे। उनका मकसद फेल हो गया, परंतु उक्त घटनाक्रम को लेकर आरोप यही लग रहा है कि सोनघड़ियाल अमले के संरक्षण में कई रेत कारोबारी फल-फूल रहे हैं और जहां तालमेल नही बनता है, उनपर कार्रवाई में लगे रहते हैं। फिलहाल उक्त घटना को लेकर वन कर्मियों की गुंडागर्दी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

००००

बॉक्स

सैकड़ों महिलाओं ने संभाला मोर्चा

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि वन कर्मी जबरन ट्रैक्टर इंजन ले जा रहे थे। जबकि मौके पर कोई रेता नही था और न ही पास में ट्रॉली थी। ग्रामीणों का दावा है कि ट्रैक्टर इंजन घर के पास कई दिनों से खड़ा है। इसके बावजूद वन कर्मी सुरक्षा गार्ड अपने स्वार्थ सिद्ध करने और अपने जिद्द को पूरा करने के लिए ट्रैक्टर इंजन ले जाने के लिए अड़ा हुआ था। परंतु सैकड़ों महिलाएं ट्रैक्टर के सामने आ गई। साथ ही घटनास्थल पर भारी भीड़ देख पुलिस कर्मियों के भी पसीने छूटने लगे। वहीं सवाल उठाया जा रहा है कि हवाई फायर करने की छूट किसने दी। जबकि मौके पर उतना तनाव भी नही थी और न ही ग्रामीण किसी पर भी हमला किये थे। बल्कि उल्टा वन कर्मी ही धक्कामुक्की कर रहे थे।

००००००

Next Post

दमोह के राजनगर तालाब में युवती का शव मिलने से सनसनी

Mon Jun 22 , 2026
*दमोह*। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत भैरोबहर-राजनगर स्थित बुंदेला बाबा मंदिर के पास सोमवार शाम तालाब में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मंदिर में भंडारे में पहुंचे लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और डायल-112 व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते […]

You May Like