दीनदयाल रसोई का निरीक्षण:जरूरतमंदो को मिले ताजा एवं पोष्टिक भोजन: निगम आयुक्त

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने आज पुराने जिला चिकित्सालय के समीप संचालित दीनदयाल रसोई केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई केंद्र में तैयार भोजन की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त के द्वारा रसोई कक्ष में पकाये गये भोजन के गुणवत्ता की जॉच की गई साथ ही स्टोर रूम में रखे खाद्यान्न का भी निरीक्षण किया। उन्होने मौसम के बदलाव से बचाने के लिए खाद्यान्न को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

उन्होने रसोई केंद्र में दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार रसोई केन्द्र में भोजन करने वालो को गर्म एवं ताजा पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराये। उन्होने नगरीय क्षेत्र में रसोई अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए ताकि शहर में काम की तलाश में आने वाले गरीब चिकित्साय मे मरीजो के साथ आने वाले उनके परिजनो को सुगमता से नाममात्र के शुल्क पर पौष्टिक आहार मिल सके। उन्होने रसोई परिसर का अवलोकन कर परिसर में आवश्यक सुधार कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, नोडल अधिकारी अक्षत उपाध्याय, सीटी मिशन मैनेजर कृष्ण पटेल, पवन शुक्ला उपस्थित रहे।

Next Post

सिलवानी में SIR डिजिटाईजेशन 86.32 % पूरा, शत प्रतिशत काम करने वाले 8 बीएलओ सम्मानित

Thu Nov 27 , 2025
सिलवानी। विधान सभा क्षेत्र कमांक 143-सिलवानी के अंतर्गत ब्लाक सिलवानी में 139 मतदान केन्द्रों पर (SIR) विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य दिनांक 04/11/2025 से 04/12/2025 तक चल रहा है जिसमें वर्तमान मतदाता सूची 2025 का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मेपिंग की जा रही है एवं EF (Emuniration Form) […]

You May Like