खाद्य तेलों में टिकाव; गेहूं सस्ता

नई दिल्ली 07 अप्रैल (वार्ता) विदेशी बाजार में जारी भारी गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि आवक बढ़ने से गेहूं सस्ता हो गया वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 140 रिंगिट लुढ़ककर 4562 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह अप्रैल का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.73 सेंट की गिरावट के साथ 45.12 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर स्थिर रहे।
अनाज : अनाज मंडी में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान गेहूं 150 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया जबकि चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

Next Post

अव्याना ढिल्लों बनीं अंडर-7 बालिका वर्ग की राज्य शतरंज चैंपियन

Mon Apr 7 , 2025
देवरिया 07 अप्रैल(वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-7 बालिका वर्ग शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब देवरिया की नन्ही अव्याना ढिल्लों ने अपने नाम कर लिया है। उ.प्र. शतरंज खेल सौर के सचिव एके रायजादा ने सोमवार को यहां बताया कि सीतापुर में हाल ही में सम्पन्न हुई उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-7 बालिका […]

You May Like