अव्याना ढिल्लों बनीं अंडर-7 बालिका वर्ग की राज्य शतरंज चैंपियन

देवरिया 07 अप्रैल(वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-7 बालिका वर्ग शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब देवरिया की नन्ही अव्याना ढिल्लों ने अपने नाम कर लिया है।
उ.प्र. शतरंज खेल सौर के सचिव एके रायजादा ने सोमवार को यहां बताया कि सीतापुर में हाल ही में सम्पन्न हुई उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-7 बालिका वर्ग शतरंज चैंपियनशिप-2025 में अव्याना ढिल्लों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। अव्याना ने कुल 5 में से 4.5 अंक अर्जित किए और प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
अव्याना ने अपने विजय अभियान में गौरी सक्सेना, राध्या नारंग और कस्वि को पराजित किया, जबकि अंतिम चक्र में उन्होंने आरना त्रिपाठी से ड्रा खेला। इस बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अव्याना को अब नेशनल अंडर-7 गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।
अव्याना देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की सुपुत्री हैं। वे न केवल शतरंज में उत्कृष्ट हैं, बल्कि पढ़ाई में भी बेहद मेधावी छात्रा हैं।

Next Post

पंजाब के खिलाफ मैच में जीत की पटरी पर वापस आना चाहेगी सीएसके

Mon Apr 7 , 2025
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (वार्ता) लगातार मिली तीन हार से तिलमिलायी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मंगलवार को यहां पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ अहम आईपीएल मुकाबले में जीत की राह पर लौटने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। मुंबई इंडियंस पर शानदार जीत के साथ आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत करने वाली […]

You May Like