बुसान हवाई अड्डे पर विमान में आग लगी

सोल (वार्ता) दक्षिण कोरिया के बुसान में गिम्हे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक यात्री विमान में आग लग गई।

योनहाप समाचार एजेंसी ने स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।

एजेंसी ने कहा कि विमान में आग स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े दस बजे लगी जिसके कारण यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से बाहर निकलना पड़ा।

अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि सोल से लगभग 320 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में बुसान हवाई अड्डे से चीन के हांगकांग के लिए उड़ान भरने वाले एयर बुसान विमान में उड़ान भरने से पहले ही आग लग गई।

उन्होंने कहा कि विमान में सवार सभी 169 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों को एक इन्फ्लेटेबल स्लाइड पर निकाला गया। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर तीन लोग घायल हो गए।

 

Next Post

ज़ाम्बिया में एमपॉक्स के आठ नए मामले

Wed Jan 29 , 2025
लुसाका (वार्ता) ज़ाम्बिया में एमपॉक्स के आठ नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल मामलों की संख्या 15 हो गई है। मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ज़ाम्बिया डेली मेल ने ज़ाम्बिया नेशनल पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट में एमपॉक्स के प्रबंधक पॉल ज़ुलु के हवाले से बताया है कि देश […]

You May Like

Play sound