सेवा सहकारी समिति जरौंहा उपार्जन के लिए ब्लैक लिस्टेड

सतना।सेवा सहकारी समिति जरोहा मनकिशर में किसानों की उपार्जन राशि गबन करने के दोषी व्यक्तियों की जमीन नीलाम कर वसूली की जाएगी।कलेक्टर मैहर रानी बाटड के निर्देश पर एस डी एम रामनगर डा आरती सिंह ने जारी किया इश्तहार।

28 जुलाई को इन दोषियों की जमीन की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने खरीफ उपार्जन वर्ष 2024-25 में सेवा सहकारी समिति जरौंहा (मनकीसर) द्वारा धान उपार्जन कार्य में बरती गई लापरवाही और अनियमितता के फलस्वरूप इस समिति को भविष्य में किसी भी उपार्जन कार्य के लिए स्थाई रूप से ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। साथ ही सेवा सहकारी समिति जरौहा में तत्कालीन कार्यरत व्यक्तियों को किसी अन्य समिति में उपार्जन कार्य के नियोजन से प्रतिबंधित कर दिया है।जिला उपार्जन समिति मैहर द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार खरीफ उपार्जन में सेवा सहकारी समिति जरौहा द्वारा धान उपार्जन में लापरवाही और अनियमितता के कारण 6 हजार 526 क्विंटल का धान शार्टेज पाया गया था। जिसके कारण उपार्जन केन्द्र प्रभारी दीपेन्द्र सिंह एवं अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी सूचना भी दर्ज की गई है। इस शार्टेज से शासन को हुई आर्थिक क्षति की वसूली कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा उपार्जन कार्य में संलग्न धान उपार्जन प्रभारी दीपेन्द्र सिंह, खरीदी प्रभारी संजीव तिवारी (राजीव) एवं आपरेटर अनिल कुमार दहायत को किसी भी अन्य समिति में नियोजन से प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Next Post

बेहाल भोपाल : सड़कों पर जलजमाव, अंडरब्रिज और निचली बस्तियों में मुश्किलें बढ़ी

Thu Jul 3 , 2025
भोपाल।राजधानी भोपाल में बुधवार को हुई जोरदार बारिश ने गुरुवार को शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कल दिन भर हुई बारिश के कारण आज सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया और निचली बस्तियों में जलजमाव की स्थिति बन गई। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस […]

You May Like