डॉ. रूपाली सोनी को मिला भविष्य ज्योति सम्मान

सीहोर. सरस्वती डांस कला केंद्र की निदेशक डॉ. रूपाली सोनी को हैदराबाद में अभिनेत्री जया प्रदा द्वारा ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर अग्रसोच सोशल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नृत्य के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने पर नगर स्तर पर अग्रसोच भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया. यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भामाशाह समाजसेवी अखिलेश राय एवं समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय द्वारा प्रदान किया गया. कार्यक्रम में सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की बच्चियों द्वारा आयोजकों के आग्रह पर दो समूह नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Next Post

एक पौधा लगाएं, धरती बचाएं के संकल्प के साथ लगाए पौधे

Tue Jul 7 , 2026
सीहोर. भारत विकास परिषद शाखा द्वारा समिति अध्यक्ष रितेश राठौर के फार्म हाउस पर एक पौधा लगाएं, धरती बचाएं अभियान के तहत 51 पौधे लगाए गए. मुख्य अतिथि परिषद के प्रांत सह सचिव रवि ठकराल एवं आर्य समाज प्रधान नरेश चंद्र आर्य रहे. पौधे लगाने वालों में नवीन सोनी, भारत […]

You May Like