अपने पितृ पुरुष की स्मृति में नवभारत का 26वां वैचारिक आयोजन 13 को, केंद्र में पर्यावरण

ब्यावरा। ‘नवभारत’ परिवार अपने पितृपुरूष की 26 वीं पुण्यतिथि परंपरागत रूप से वैचारिक आयोजन के साथ मनायेगा. अपने संस्थापक स्व. श्री रामगोपाल जी माहेश्वरी ‘बाबूजी’ की पावन स्मृति में प्रतिवर्ष ब्यावरा में होने वाला यह वैचारिक आयोजन इस वर्ष पर्यावरण विषय पर केंद्रित होगा.

‘नवभारत’ का यह सतत् 26 वां सौपान है. पिछले 25 वर्षो में देश के कई विद्वान वक्ताओं ने ब्यावरा आकर सुधि श्रोताओं को अपने विचारों से सोचने पर मजबूर किया है. इस वर्ष भी विचार मंथन में कई विद्वान वक्ताओं का ब्यावरा आगमन हो रहा है.

उल्लेखनीय है कि संस्थापक स्व. श्री रामगोपाल जी माहेश्वरी बाबूजी की पावन स्मृति में नवभारत क्षेत्रीय कार्यालय ब्यावरा प्रतिवर्ष वैचारिक आयोजन करता है. बाबूजी का स्वर्गवास 13 सितंबर 1999 में हुआ था. इसके अगले वर्ष से ब्यावरा में नवभारत परिवार द्वारा उनकी पावन स्मृति को वैचारिक आयोजन के साथ मना रहा है.

13 सितंबर को दोपहर 3 बजे से परंपरागत रूप से होने वाला ‘विचार मंथन’ होगा और इसी मंच पर रात्रि 8 बजे काव्य निशा होगी.

बाबूजी की पुण्यतिथि पर होने वाले वैचारिक आयोजन में सुधि श्रोताओं को विद्वान वक्ताओं को सुनने का अवसर पिछले 25 वर्षो से मिल रहा है. देश के प्रतिष्ठित और विद्वान वक्ता अपने विचारों से समां बांधते है. ‘नवभारत’ का यह सतत् 26 वां सौपान है. पिछले 25 वर्षो में देश के ऐसे कई वक्ता यहां आए है जो प्राय: टीवी चैनलों पर संवाद करते देखे जाते है.

कई नामचीन वक्ताओं का आगमन हो चुका है आयोजन में

‘विचार मंथन’ में ब्यावरा आये कई वक्ता आज उच्च पदो पर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे है. विगत वर्षो में मुख्य वक्ता के तौर पर आने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिवंश जी वर्तमान में राज्यसभा के उपसभापति है. वरिष्ठ पत्रकार श्री रामबहादुर राय दो मर्तबा ब्यावरा आ चुके है. वे वर्तमान में इंदिरा गांधी कला केन्द्र के चेयरमेन है.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री आरिफ मो. खान वर्तमान में बिहार के राज्यपाल है. इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध गांधी वादी डॉ रामजी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन, एन के सिंह, रामशरण जोशी, सूर्यकांत बाली, जयशंकर गुप्त, शंभूनाथ शुक्ल, सप्रे संग्रहालय के संस्थापक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, राहुल देव, विनोद अग्रिहोत्री, राजेश जोशी, राजेश बादल, ब्रजेश राजपूत, जवाहरलाल कौल, अवधेश कुमार, सईद अंसारी, प्रमोद भार्गव, राकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ पत्रकार और राजनेताओं ने अपने विचारों से श्रोताओं को भाव विभोर किया है.

विद्वानों का अनुभव और गहन अध्ययन सुन प्रभावित होते है श्रोता

विचार मंथन में वक्ताओं का लंबा अनुभव और गहन अध्ययन का जो सार सामयिक विषयों पर निकलकर आता है वह स्थानीय श्रोताओं को अमृत वचन के रूप में मिलता है. यहीं कारण है कि जिले के श्रोता इस आयोजन को सदैव याद रखते है. इस वर्ष भी कई प्रभावी, वरिष्ठ और उत्कृष्ट वक्ताओं का ब्यावरा आगमन हो रहा है.

Next Post

ग्वालियर ग्रामीण में कांग्रेस ने भाजपा व बसपा को दिया झटका

Sun Sep 7 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो भाजपा व बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे एवं ग्वालियर ग्रामीण […]

You May Like