ग्वालियर: ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो भाजपा व बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे एवं ग्वालियर ग्रामीण के विधायक साहब सिंह गुर्जर उपस्थित थे।
जौहरे एवं गुर्जर का कहना है कि ग्वालियर ग्रामीण में भाजपा एवं बसपा को करारा झटका लगा है। नए सदस्यों के आगमन से कांग्रेस और अधिक मजबूत हुई है। जीतू पटवारी ने सभी नवांगतुक कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
