
जबलपुर। तीन थानों की पुलिस ने जुआ फड़ों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाइयां घमापुर, बरगी, पनागर पुलिस ने की है।
घमापुर पुलिस ने बताया कि न्यू कछियाना मोहल्ला में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत दाव लगाकर जुआ खेल रहे विवेक रैकवार निवासी घमापुर, तन्नू उर्फ प्रदीप नहार निवासी लालमाटी, अभिषेक ठाकुर निवासी चांदमारी, मनीष ठाकुर निवासी सिद्धबाबा, साहिल ललपुरहा निवासी कछियाना, करन चौधरी निवासी घमापुर, दिनेश उर्फ देवेन्द्र वंशकार निवासी गणेश चौक मरघटाई, आदित्य समुद्रे निवासी मंगल पराग मैदान, राहुल रैकवार निवासी नारायण चौक, मनोज यादव निवासी कछियाना, अंश बहेलिया, वरूण प्रजापति, दिनेश समुद्रे तीनों निवासी कछियाना को पकड़ा गया। जुआडियों एवं फड से नगद 2880 रूपये जप्त किए गए। इसी प्रकार पनागर पुलिस ने बरोदा तालाब के पास दबिश देते हुये आकाश पटेल एवं अन्य 3 जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडा जुआडियों एवं फड से नगद 1575 रूपये जप्त किए। बरगी पुलिस ने ग्राम जोगीधाना खेरमाई मंदिर के पास दबिश देते हुये महेन्द उर्फ ओमकार साहू एवं अन्य 4 जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडा जुआडियों एवं फड से नगद 710 रूपये जप्त करते हुये जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की।
