शातिर चोर को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, 1.32 लाख नगदी, जेवर जप्त 

जबलपुर।‌ सिवनी के छपारा थाना में दर्ज चोरी के प्रकरण में फरार गुलफाम उर्फ गुड्डू पिता जब्बार खान 24 वर्ष निवासी टेढ़ी नीम हनुमान ताल को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। जिसके कब्जे से नगदी 1 लाख 32 हजार रुपए, 300 ग्राम चांदी के जेवर इसमें तीन जोड़ी पायल 6 चांदी के कड़े, 6 चांदी की बिछिया जप्त कर थाना छपारा को सौप दिया है। घटना के अन्य आरोपी साहिल चौधरी, फैज खान एम एफाज की तलाश जारी है। उक्त आरोपियों द्वारा कांच घर के सारिका ज्वेलर्स की दुकान पर सोने के जेवरात करीब आठ तोला बेचा है।

Next Post

पवन एक्सप्रेस में कैटरिंग स्टाफ के साथ हुई मारपीट, सीटीआई निलंबित 

Thu Feb 5 , 2026
जबलपुर। चलती ट्रेन में रेलवे अधिकारी द्वारा ऑनबोर्ड कैटरिंग स्टाफ के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना नरसिंहपुर से जबलपुर के बीच बांद्रा–पटना एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22971 में ऑनबोर्ड चेकिंग के दौरान हुई। आरोप है कि कमर्शियल टिकट इंस्पेक्टर और टीटी ने टीएसवी कैटरिंग मैनेजर के […]

You May Like