दो पॉलीथिन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस


भिण्ड, 27 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश
के भिण्ड देहात थाना क्षेत्र में लहार रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट के पास खेत में मंगलवार दोपहर दो पॉलीथिन में पैक एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल चुका है। मृतक के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे, जिससे फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, खेत में दो पॉलीथिन संदिग्ध हालत में रखी देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने जांच के दौरान पॉलीथिन खोली तो उसमें व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने और शव खेत तक पहुंचने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
शव को पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए भिण्ड जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। देहात थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Next Post

मध्य प्रदेश में 4 IPS अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव, सागर और देवास के SP बदले

Tue Oct 27 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश शासन के गृह विभाग ने चार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत सागर और देवास जिले के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है, जबकि […]

You May Like