शहर को गंदा करने वालों पर लगा जुर्माना

आष्टा। नपा परिषद द्वारा नपाध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार नपा अमले ने बाजार क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया.

अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों एवं फल-फ्रुट विक्रेताओं के एक दर्जन से अधिक चालान बनाए गए तथा उन्हें स त चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुन: गंदगी पाए जाने पर चालानी राशि दोगुनी की जाएगी. निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों पर स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई एवं जहां पूर्व से कचरा पात्र डस्टबिन रखे हुए थे, उन दुकानदारों की प्रशंसा की गई. इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया. गठित दल में प्रमुख रूप से पप्पू खरे, राजकुमार अकेला, विनय सिंह आदि उपस्थित थे. नपा परिषद ने अपील की है कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा सके.

 

Next Post

जवाहर चौक से हटाया अतिक्रमण, फुटपाथ पर चली जेसीबी

Fri Feb 6 , 2026
भोपाल। राजधानी में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. यह संयुक्त रूप से जिला प्रशासन, मेट्रो रेल प्रशासन एवं नगर निगम अतिक्रमण अमले ने कार्रवाई की. यह कार्रवाई मुख्य मार्ग जवाहर चौक से लेकर भारत माता चौराहे तक की गई. जिंसमें पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया. […]

You May Like