भोपाल। राजधानी में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. यह संयुक्त रूप से जिला प्रशासन, मेट्रो रेल प्रशासन एवं नगर निगम अतिक्रमण अमले ने कार्रवाई की. यह कार्रवाई मुख्य मार्ग जवाहर चौक से लेकर भारत माता चौराहे तक की गई. जिंसमें पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया. सडक़ के दोनों तरफ गुमठी, पान पार्लर और चाय की दुकान के शेड बने हुये थे, जिन्हें अतिक्रमण अमले ने जब्त किया. यहां पर मेट्रो रेल की पटरी बिछाने का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसमें यह अतिक्रमण बाधा बन रहा था साथ ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अवरोध हो रही थी. सडक़ यातायात अवरोध और मेट्रो रेल के निर्माण कार्य की बाधा को दूर करते हुए यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. इससे कार्रवाई से वाहन चालकों का राहत मिलेगी वहीं मेट्रो रेल का कार्य भी रफतार पकडऩे लगेगा.
एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हटाया अतिक्रमण
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने लगभग एक दर्जन स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. जिसमें कोलार रोड पर सूर्या कालोनी, वार्ड-83, सर्वधर्म कालोनी,गिरधर परिसर, माता मंदिर, रिवेरा टाउन, नीलबड, टी.टी. नगर दशहरा मेदान, न्यू मार्केट जीटीबी काम्पलेक्स, सूरज नगर, 7 नम्बर, आईएसबीटी, रत्नागिरी चौराहा, अयोध्या बायपास रोड, पुराना शहर में जिंसी चौराहा, जहांगीराबाद लिली टाकीज चौराहा, आजाद मार्केट, लखेरापुरा, शाहजहानाबाद टंकी, शाहजहानाबाद मिलेट्री गेट, सेमरा वार्ड-38, नवीबाग से लांबाखेडा, करोंद विश्वकर्मा नगर, करोंद चौराहा अतिक्रमण हटाया गया. साथ ही 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई की गई. फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया गया.
