फिल्म घूसखोर पंडित पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का विरोध, बैन और FIR की मांग

भोपाल। फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने बयान जारी करते हुए फिल्म के शीर्षक और संवादों को ब्राह्मण समाज की छवि धूमिल करने वाला बताया तथा फिल्म पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। साथ ही फिल्म के निर्देशक, निर्माता और कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी बात कही है।

पंडित मिश्र ने कहा कि किसी विशेष समाज को भ्रष्ट और घूसखोर के रूप में चित्रित करना न केवल दुखद बल्कि शर्मनाक है। उनका आरोप है कि अभिनेता मनोज वाजपेयी से जुड़ी इस फिल्म के माध्यम से ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भ्रष्टाचार केवल एक ही जाति तक सीमित है और अन्य समाज इससे अछूते हैं।

संगठन ने बयान में कहा कि ब्राह्मण समाज सदियों से ज्ञान, त्याग और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक रहा है, ऐसे में सिनेमा के जरिए उसकी नकारात्मक छवि प्रस्तुत करना समाज का अपमान है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म के शीर्षक और आपत्तिजनक अंशों में बदलाव नहीं किया गया तो व्यापक विरोध और बहिष्कार किया जाएगा।

 

Next Post

प्रीमियम लीग क्रिकेट स्पर्धा का शुभारम्भ

Fri Feb 6 , 2026
सारनी। रामरखयानी स्टेडियम मे पंडाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न 3 का शुभारम्भ चीफ इंजीनियर एसके लिलोरे ने किया. इस मौके पर जीएम नरेश पनवार सहित अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ी मौजूद थे. गुरुवार को पहला मैच पुष्पा 11 वर्सेस ए डी वारियर के बीच हुआ जिसमें द्वारा ए डी वॉरियर्स […]

You May Like