खालसा, किरोड़ी मल और विवेकानंद कॉलेज पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में जीते

नयी दिल्ली 17 मार्च (वार्ता) पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के पहले दिन मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, किरोड़ी मल कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज ने जीत हासिल की। पुरुष वर्ग के मैच में खालसा कॉलेज ने इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएस) को 6-0 से हराया। विजेता टीम के लिए विपिन ने चार गोल किए, जबकि मनीष और तनुज ने एक-एक गोल दागे। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के विपिन को चुना गया। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान में उद्घाटन समारोह में खिली धूप में पीएसपीबी के सलाहकार ललित वत्स मुख्य अतिथि थे और दिल्ली यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सरिता त्यागी विशिष्ट अतिथि थीं। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करके उनका हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मेहमानों के साथ एसजीटीबी खालसा कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर गुरमोहिंदर सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिषद के सहायक निदेशक डॉ. सुशील कुमार और पद्म श्री पुरस्कार विजेता डॉ. रवि चतुर्वेदी ने किया।

किरोड़ी मल कॉलेज ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को 11-2 से हराया। समर सिंह और रोहित डांगी ने चार-चार गोल किए। मैन ऑफ द मैच समर सिंह को चुना गया। महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 1-0 से हराया। महिमा ने 58वें मिनट में विजयी गोल दागा। प्लेयर ऑफ द मैच श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज की मोनिका को चुना गया।

Next Post

आईपीएल इतिहास के 18 सालों का सफर पूरा, एमएस धोनी और विराट कोहली सहित केवल ये 4 दिग्गज खिलाड़ी 2008 से 2026 तक लगातार खेल रहे हैं लीग

Tue Mar 17 , 2026
नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन 2026 में अपने चरम पर है, लेकिन इस लीग की सबसे खास बात वे चार खिलाड़ी हैं जो 2008 के उद्घाटन सत्र से लेकर आज तक सक्रिय हैं। महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और मनीष पांडे आईपीएल इतिहास के […]

You May Like