कलेक्टर-एसपी से शिकायत, जांच शुरू
जबलपुर: सिविल लाइन स्थित महिला सुधार गृह के संचालक पर नेत्रहीन बालिका ने गंभीर आरोप लगाये हैं। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कलेक्ट्रेट पहुंचकर की है। आरोप है कि संचालक छेड़छाड़ करता है। दुर्व्यवहार करता है, बाथरूम में बंद कर मारपीट करता है। अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन इलाके में महिला सुधार गृह में नेत्रहीन बालिकाएं भी रह रही है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक नेत्रहीन बच्ची ने संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि संचालक बैड टच कर दुर्व्यवहार किया जा रहा है। जब इसका विरोध किया जाता है वे बाथरूम में बंद कर बेरहमी से पिटाई करते है।
इसके अलावा गृह में घटिया भोजन देने का भी आरोप लगाया। मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा दी जा रही है। मामले में अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने सिविल लाइन थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
