अफगानी मूवमेंट: संदेहियों से एटीएस ने की पूछताछ, बयान दर्ज

जबलपुर: एटीएस ने शहर में अफगानी मूवमेंट होने पर गत दिवस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस मामले में एटीएस ने कई संदेहियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इसके साथ ही उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज किए जा रहे है।विदित हो कि 31 जुलाई से एटीएस ने जबलपुर में बड़ी कार्रवाई शुरू की, यह कार्रवाई फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाकर अवैध रूप से जबलपुर में रह रहे अफगानी नागरिकों और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया।

एटीएस को 20 अफगानी युवकों की जानकारी मिली थी जो फर्जी पासपोर्ट जबलपुर के पते से बनवाने का प्रयास किया। एटीएसी ने अफगानी मोहम्मद इकबाल, अकबर, सोहबत समेत दिनेश गर्ग, महेंद्र कुमार सुखदन चंदन सिंह समेत अन्य को गिरफ्तार किया था।

एटीएस को फर्जीवाड़े में भारतीय पासपोर्ट बनवाने के लिए अब तक लगभग 10 लाख रुपये के लेन देन की जानकारी प्राप्त हुई थी। इसके साथ ही बीस और अफगानियों के शहर में मूवमेंट की जानकारी मिली थी। मामले में पूछताछ के लिए एटीएस ने कई और संदेहियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। मंगलवार को कुछ लोगों से पूछताछ की गई है और उनके बयान दर्ज किए गए है।

Next Post

फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' से गुलशन देवैया का दमदार कुलशेखर लुक हुआ रिलीज

Wed Aug 20 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेता गुलशन देवैया की आने वाली फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ से उनका लुक रिलीज हो गया है। कंतारा चैप्टर 1 के मेकर्स ने इस फिल्म से गुलशन देवैया का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस फिल्म में गुलशन देवैया कुलशेखर का किरदार निभाने जा रहे हैं। यह फिल्म […]

You May Like