छत्तीसगढ़ के लिए धर्मांतरण कलंक : मुख्यमंत्री

रायपुर,02 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर मचे सियासी उबाल के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को धर्मांतरण को राज्य के लिए एक कलंक कहा।

श्री साय ने कहा “छत्तीसगढ़ के लिए धर्मांतरण एक कलंक है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए अंतिम लड़ाई जारी है। सरकार ठोस कदम उठाएगी और किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में केरल की दो ननों को दुर्ग से धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई के बाद दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी।

हालांकि, आज एनआईए कोर्ट ने दोनों ननों को शर्तों के साथ जमानत दे दी जिसके बाद वे जेल से रिहा हो गई। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं, जहां एक ओर भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है।

Next Post

संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा रही है भाजपा सरकार : कांग्रेस

Sat Aug 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को तानाशाह करार देते हुए कहा है कि भाजपा देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा रही है। कांग्रेस विधि विभाग के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के आखिरी सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने […]

You May Like